ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिगरेट के पैसे मांगे तो दुकानदार के साथ की जमकर मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना..

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दुकान पर कुछ युवक पहुंचे और सिगरेट मांगी, दुकानदार ने सिगरेट दी उसके बाद युवक वहां से जाने लगे जब दुकानदार ने पैसे देने को कहा तो युवकों ने मिलकर दुकानदार को पीट दिया और जान से मारने की भी धमकी दी है। पीड़ित दुकानदार पुलिस के पास पहुंचा और मामले की शिकायत की घटना का वीडियो भी रविवार की सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी बगराजन का रहने वाला राहुल बगराजन के पीछे फोर लाइन हाईवे पर किराना की दुकान चलाता है, शुक्रवार की रात को राहुल दुकान पर बैठा था तभी रात को 8 सुधीर पांडे नाम का युवक अपने 15 दोस्तों के साथ दुकान पर पहुंचा और सिगरेट मांगी।

जब दुकानदार ने सिगरेट दी और पैसे मांगे तो युवकों ने मिलकर दुकानदार के साथ मारपीट कर दी और दुकान में रखे कुछ रुपए भी ले लिए हैं। इसके बाद राहुल को जान से मारने की धमकी देकर युवक वहां से भाग गए यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। इस मारपीट की जानकारी राहुल ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद इस घटना की शिकायत कोतवाली थाना में की गई है घटना का वीडियो रविवार की सुबह से वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.