ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में अचानक 21 हॉस्टलों में पहुंचकर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान ,जानिए पूरा मामला..

इंदौर। मध्य प्रदेश का इंदौर शहर आर्थिक राजधानी होने के साथ ही शिक्षा का हब भी है ,यहां पर प्रदेश के कई जिलों के साथ ही अन्य राज्यों के भी छात्र अध्ययन करने के लिए पहुंचते हैं, तो वहीं दूसरी ओर बढ़ते नशे के कारोबार के तहत चलाए जा रहे अभियान को लेकर पुलिस द्वारा तमाम हॉस्टलों में चेकिंग अभियान चलाया गया, कुछ छात्रों के पास से पुलिस को मादक पदार्थ भी मिला है जिस पर से पुलिस ने केवल छात्रों को समझाइश देकर उनकी काउंसलिंग कर उनको हिदायत दी है। इंदौर में मादक पदार्थ को लेकर पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन मादक पदार्थ का सबसे ज्यादा खपत युवाओं में देखी जा रही थी और इसी के तहत भवरकुआं थाना क्षेत्र में 21 हॉस्टलों पर पुलिस ने अचानक से चेकिंग अभियान चलाया।

जिसके तहत कुछ छात्रों के पास से पुलिस ने कम मात्रा में मादक पदार्थ भी जप्त किया है, छात्रों का भविष्य ध्यान में रखते हुए पुलिस ने छात्रों को केवल मात्र हिदायत देकर काउंसलिंग कर छोड़ दिया है और भविष्य में किसी तरह मादक पदार्थ के सेवन न करने की शपथ भी दिलाई पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कई हजार बच्चे हॉस्टलों में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन परिवार से दूर रहने के कारण कई बार वह गलत संगत के कारण नशे के सेवन करने लगते हैं।

पिछले दिनों जो अभियान मादक पदार्थ को लेकर चलाया जा रहा था उसमें बात सामने आई थी कि युवाओं में भारी मात्रा में खपत होती है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए हॉस्टलों की चेकिंग की गई, कुछ छात्रों के पास से मादक पदार्थ मिला है उन्हें हिदायत दी गई है ताकि उनका भविष्य ना खराब हो सके तो वहीं दूसरी ओर यह मादक पदार्थ को कहां से खरीद के लाए थे उनसे यह जानकारी प्राप्त हुई और आने वाले दिनों में उन मादक पदार्थ को बेचने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.