अब 29 अगस्त से होगी बीपीटी, बीएमएलटी, बीएक्सआरटी की परीक्षा
जबलपुर। मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की बीपीटी, बीएमएलटी और बीएक्सआरटी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं अब 29 अगस्त से होगी। यह परीक्षाएं शुक्रवार (23 अगस्त) से आरंभ होना थीं। अंतिम समय पर परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया। गुरुवार को 23 और 27 अगस्त के प्रश्न पत्र स्थगित करने का आदेश जारी किया गया। इन दोनों के अलावा शेष प्रश्न पत्र पूर्व घोषित तिथि पर ही होंगे। स्थगित किए गए प्रश्न पत्र की तिथि भी जारी कर दी गई है। मध्य प्रदेश में लगभग 150 पैरामेडिकल काॅलेज हैं। इनके छात्र-छात्राएं प्रभावित होंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.