ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अब 29 अगस्त से होगी बीपीटी, बीएमएलटी, बीएक्सआरटी की परीक्षा

जबलपुर। मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की बीपीटी, बीएमएलटी और बीएक्सआरटी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं अब 29 अगस्त से होगी। यह परीक्षाएं शुक्रवार (23 अगस्त) से आरंभ होना थीं। अंतिम समय पर परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया। गुरुवार को 23 और 27 अगस्त के प्रश्न पत्र स्थगित करने का आदेश जारी किया गया। इन दोनों के अलावा शेष प्रश्न पत्र पूर्व घोषित तिथि पर ही होंगे। स्थगित किए गए प्रश्न पत्र की तिथि भी जारी कर दी गई है। मध्‍य प्रदेश में लगभग 150 पैरामेडिकल काॅलेज हैं। इनके छात्र-छात्राएं प्रभावित होंगे।

आखिर में होंगे दोनों प्रश्न पत्र
तीनों पैरामेडिकल पाठ्यक्रम के स्थगित किए गए 23 और 27 अगस्त के प्रश्न पत्र क्रमश: 10 और 12 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। यह दोनों प्रश्न पत्र पूर्व में घोषित परीक्षा कार्यक्रम में आरंभ में होने थे। इन्हें स्थगित कर अब आखिर में कर दिया गया है। इस कारण परीक्षा का संचालन 23 की जगह 29 अगस्त से आरंभ होगा। परीक्षा पूर्व निर्धारित समय अपरान्ह 2:30 से 5.30 बजे के मध्य होगी।
इसलिए परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन
मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ने 23 अगस्त से परीक्षा की तैयारी कर ली थी। 21 अगस्त को तीन पैरामेडिकल कालेजों के संबद्धता संबंधी मामले में न्यायालय एक निर्देश पारित किया। इनके विद्यार्थियों को परीक्षा में सम्मलित करने के लिए प्रश्न पत्र की तिथियों में परिवर्तन किया गया। संबंधित तीनों कालेजों के छात्र-छात्राओं को बिना विलंब शुल्क के 24 अगस्त और पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 27 अगस्त परीक्षा के लिए आवेदन करने अवसर दिया गया है। इसलिए 29 अगस्त से परीक्षा आरंभ की जाएगी।
एमबीबीएस में भी 28 तक होंगे आवेदन
विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस सेकेंड प्रोफेशनल (पूरक एवं पूर्व छात्र) की 30 अगस्त से होने वाली परीक्षा में आवेदन की तिथि भी संशोधित की है। छात्र-छात्राएं 27 अगस्त तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे। पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 28 अगस्त तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। पूर्व में अंतिम तिथि 21 अगस्त और विलंब शुल्क के साथ 23 अगस्त थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.