ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुना में डीजे की दुकान में चोरी,सामान के साथ रखवाले को भी ले गए चोर, जानिए पूरा मामला..

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के ईदगाह बाड़ी क्षेत्र में चोरों ने डीजे साउंड की दुकान में सेंधमारी करते हुए करीब 4 से 5 लाख रुपए के उपकरण चोरी कर लिए हैं,आपको बता दें दुकान और मकान की सुरक्षा के लिए रखे गए श्वान को भी चोर अपने साथ लेकर चले गए। बदमाशों ने वारदात स्थल के सामने कमरे में सो रहे बुजुर्ग को भी बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया, प्राप्त जानकारी के अनुसार ईदगाह बाड़ी क्षेत्र में रहने वाले रवि कुशवाह इसी क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पीछे डीजे-साउंड की दुकान चलते हैं। इस दुकान के सामने बने एक कमरे में रवि के पिता पप्पू कुशवाह भी सो रहे थे।

शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात 3 बजे रवि कुशवाह के पिता पप्पू कुशवाह ने फोन किया और बताया कि बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर उनको किसी ने बंद कर दिया है।तत्काल रवि मौके पर पहुंच गए और दुकान की हालत देखकर उनके होश उड़ गए, डीजे-साउंड की दुकान में रखे 4 से 5 लाख रुपए के भारी-भरकम उपकरण गायब थे।

दुकान की सुरक्षा के लिए रखा गया महंगी नस्ल का श्वान भी गायब हो चुका था। रवि कुशवाह ने तत्काल पुलिस को इस मामले की सूचना दी, जो मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों को तलाशने की बजाए सुबह थाने में आवेदन देने की सलाह देकर लौट गई। बताया जा रहा है कि इस पूरे क्षेत्र में कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया और भाग गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.