ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिना बिजली के 9 लाख लोग-18 की मौत…बाढ़ ने बिगाड़े बांग्लादेश के हाल

बांग्लादेश की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, जहां एक ओर देश शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद हिंसक घटनाओं की वजह से परेशान है तो वहीं, दूसरी ओर बाढ़ से. बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में बाढ़ आई है. जिसके चलते वहां बिजली के खंभे, ट्रांसफॉर्मर खराब हो गए हैं. इसी वजह से 9 जिलों के कुल 928,000 लोगों को बिजली नहीं पा रही है. सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित जिले फेनी में कुल 17 सबस्टेशन बंद कर दिए गए हैं, जिससे 441,000 लोग बिजली संकट से प्रभावित हैं. बाढ़ के चलते करीब 18 लोगों की मौत हो गई है.

विद्युत, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय ने शनिवार को इससे जुड़ा डेटा जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि फेनी जिले के 17 सबस्टेशन बंद कर दिए गए हैं, जिस कारण से 441,000 उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही है. इसके साथ दक्षिणी-पूर्वी क्षेत्र के जिलों चांदपुर, नोआखली, लक्ष्मीपुर, चटगांव, कोमिला, कॉक्स बाजार, मौलवीबाजार और ब्राह्मणबरिया में भी बिजली संकट बना हुआ है.

8 जिलों में नहीं हैं बंद सबस्टेशन…फिर भी बना है बिजली संकट

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के दक्षिणी-पूर्वी के बाढ़ प्रभावित के 8 जिलों में सबस्टेशन बंद नहीं किया गया है, लेकिन 905 फीडर में से 107 को बंद कर दिया गया है. हालांकि कुछ जहां फीडर बंद हैं उनके अलावा भी बाकी क्षेत्रों में बिजली संकट जारी है. आंकड़ों के मुताबिक, नोआखली में 218,000 कोमिला में 152,000 चटगाँव में 78,000 और लक्ष्मीपुर में 25,000 लोग इस समय बिना बिजली के गुजारा कर रहे हैं.

बाढ़ के चलते कई लोगों ने गवाईं है जान

बाढ़ के चलते दक्षिणी पूर्व बांग्लादेश की स्थिति काफी खराब हो चुकी है. देश के 11 जिलों के 77 ब्लॉकों में चल रही बाढ़ के कारण अठारह लोगों की मौत हो गई है. करीब 4.9 मिलियन से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. कुल 944,548 परिवार बाढ़ में फंसे हुए हैं, जबकि 2,84,888 लोगों और 21,695 मवेशियों को 3,527 आश्रय केंद्रों में जगह दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.