ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेरोजगारी और नर्सिंग घोटाले के मुद्दे पर युवा कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री आवास का घेराव

भोपाल। मध्य प्रदेश में बेरोजगारी और नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता में हुए घोटाले को लेकर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी। इसमें भाजपा द्वारा किए गए रोजगार के वादे को लेकर संगठन द्वारा चलाए गए ‘तेरा वादा’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त साढ़े चार लाख पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को सौंपे जाएंगे।

प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार युवाओं के साथ छलावा कर रही है। ना तो उन्हें नौकरियां मिल रही है और ना ही स्वरोजगार। नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता में इतनी गड़बड़ियां हुई पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रदेशभर से जो पोस्ट कार्ड प्राप्त हुए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।

उधर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि नई टीम का गठन जल्द ही होगा। इसमें सभी वर्गों और अंचल का प्रतिनिधित्व रहेगा। युवाओं को अधिक से अधिक अवसर दिया जाएगा। संगठन महासचिव के केसी वेंणुगोपाल से इस संबंध में चर्चा हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.