ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक दशक में 1200 करोड़ रुपये खर्च, फिर भी साफ नहीं हुई कान्ह नदी

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र से डेढ़ माह पहले रहस्यमय ढंग से लापता हुई महिला अपने घर लौट आई है। पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे रास्ते से अगवा कर दूसरे शहरों में घुमाता रहा। जहां उसने महिला को बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
छोला मंदिर थाना प्रभारी सुरेशचंद्र नागर ने बताया कि क्षेत्र में परिवार के साथ रहने वाली 30 वर्षीय महिला डेढ़ माह पहले अचानक घर से गायब हो गई थी। स्वजन ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। विगत बुधवार को वह अपने घर वापस आ गई। उसके बाद रात एक बजे थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में महिला ने बताया कि पांच जुलाई को वह घर से निकलकर पैदल जा रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले अमन पटेल ने उसे डरा-धमकाकर अपनी बाइक पर बिठा लिया। वह उसे रेलवे स्टेशन ले गया। वहां से वह ट्रेन से पहले मैहर ले गया। चार दिन वहां रहने के बाद वह उसे लेकर उज्जैन आ गया। एक माह पहले वह उसे उज्जैन से अशोका गार्डन में एक किराए के मकान में ले आया। इस दौरान अमन ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया।
बुधवार को वह किसी तरह अमन को चकमा देकर अपने घर पहुंची और स्वजन को घटना के बारे में बताया। महिला विवाहित है। उसके दो बच्चे भी हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अमन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.