ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नवाब मलिक मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती

मुंबई । महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। बता दें कि एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को ईडी कार्यालय से सुबह मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था। एनसीपी नेता नवाब मलिक दाऊद इब्राहिम मनी लान्ड्रिंग मामले में 3 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं।

गिरफ्तारी के विरोध में धरना

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लान्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा राकांपा नेता और महाराष्ट्र अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और अन्‍य मंत्रियों ने गुरुवार को धरना दिया था। बता दें कि नवाब मलिक को बुधवार की रात ईडी की हिरासत में बितानी पड़ी थी। गुरुवार को मुंबई की एक अदालत ने राकांपा नेता और मंत्री नवाब मलिक की याचिका पर ईडी की हिरासत के दौरान घर का बना खाना और उनकी दवाएं लेने की अनुमति दे दी। कोर्ट ने कहा कि अब पूछताछ के दौरान उसके वकील भी मौजूद हो सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.