ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

OBC स्टैंडिंग कमेटी की पहली बैठक में जाति जनगणना की गूंज, विपक्षी दलों ने की ये मांग

हिमाचल के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत के बयान के एक बार फिर सियासी घमासान मच गया है. कंगना ने कहा है कि देश में जातीय जनगणना नहीं होनी चाहिए. इस पर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं. वहीं, इस बीच गुरुवार को ओबीसी स्टैंडिंग कमेटी की पहली बैठक हुई, जिसमें भी जाति जनगणना का मुद्दा जमकर उठा. विपक्षी सासंदों ने इस बैठक में गृह मंत्रालय से जाति जनगणना पर चर्चा की मांग की. ओबीसी स्टैंडिंग कमेटी की इस बैठक में कांग्रेस, जेडीयू, TMC और DMK के नेता मौजूद थे.

कांग्रेस का कहना है कि कंगना के बयान साफ लगता है कि बीजेपी जातिगत जनगणना कराने के मूड में नहीं है. जाति जनगणना पर चर्चा की मांग का जेडीयू ने भी समर्थन किया है. जेडीयू ने कहा कि देशभर में जातिगत जनगणना कराने के पक्ष में हैं. वहीं, कंगना के बयान पर JDU नेता केसी त्यागी ने कहा कि कंगना रनौत बीजेपी की प्रवक्ता नहीं हैं. वहीं, कांग्रेस के मणिकम टैगोर, डीएमके के टीआर बालू, टीएमसी के कल्याण बनर्जी और जेडीयू के गिरधारी यादव ने भी गृह मंत्रालय से जाति जनगणना पर चर्चा की मांग की.

हम कराएंगे जातिगत जनगणना- सुप्रिया श्रीनेत

कंगना के जनगणना वाले बयान पर कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि बीजेपी जातिगत जनगणना के खिलाफ है और बिलकुल नहीं कराएगी. यह बीजेपी सांसद कंगना रनौत जी ने साफ कर दिया है. ऐसे में सवाल है कि क्या यह बीजेपी का अधिकृत स्टैंड है? कब तक बीजेपी दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों का हक मारेगी? आप मत कराइए, हम कराएंगे जातिगत जनगणना.

कंगना को नीतिगत मामलों पर न बोलने की नसीहत

जातिगत जनगणना विवाद के बीच कंगना ने गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात कीं. कंगना और जेपी नड्डा की मुलाकात करीब 15-20 मिनट चली. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में नड्डा ने कंगना को नीतिगत मामलों पर न बोलने की नसीहत दी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.