बहाल किए गए टीईटी पास अभ्यर्थी,शिक्षक समन्वय समिति ने बिहार सरकार को कहा धन्यवाद
राज्य में प्रारंभिक शिक्षक पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को विगत दिनों नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया जिसके लिए बिहार राज्य टीईटी शिक्षक समन्वय समिति प्रखंड इकाई मोहनियाँ द्वारा मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं प्राथमिक शिक्षा निदेशक बिहार सरकार को धन्यवाद व्यक्त किया गया।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए बीआरटी एस एस एस के जिलाध्यक्ष संतोष चतुर्वेदी ने बताया कि वर्ष 2012 से सरकार ने टीईटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पहली बार राज्य मे शुरु की। इसके बाद कुशल एवं योग्य टीईटी शिक्षक बिहार के सरकारी स्कूलों में बहाल किये गये जिसके कारण आज बिहार के प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में जबरदस्त वृद्धि हुई है। बिहार राज्य टीईटी शिक्षक समन्वय समिति के राज्य संयोजक प्रभात कुमार विद्यार्थी ने छठे चरण में चयनित मोहनियाँ प्रखंड के सभी नवनियुक्त टीईटी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इनके आने से शिक्षा व्यवस्था में और ज्यादा मजबूती आएगी। बीआरटी एस एस एस एस के प्रदेश प्रवक्ता सह प्रधानाध्यापक विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नवचयनित शिक्षकों में कविता सिंह को उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुर्कवलिया, अंकिता सिंह को उत्क्रमित मध्य विद्यालय अकोढीमेला, आयुष यादव को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सकरौली, जावेद अख्तर को उत्क्रमित मध्य विद्यालय दादर, शिबु सिंह को उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवकली, आलिया अख्तर को नवीन प्राथमिक विद्यालय सरियाँव, आकांक्षा सिंह को न्यू प्राथमिक विद्यालय मिश्रवलिया, पूजा कुमारी को कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुलसीपुर, आफरीन खानम को उर्दू मध्य विद्यालय मोहनियाँ, कुमारी तनु प्रिया को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहुआरा, शालिनी पांडेय को कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय अधवार,हिमांशु राज को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरैथा सहीत नगर, प्रखंड एवं पंचायतों में कुल इकसठ शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित किया गया। उक्त मौके पर संगठन के अन्य सदस्य सह टीईटी शिक्षक वसीम राईन, नीतीश प्रभाकर, संस्थापक हरेंद्र कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मोहनियाँ गालिब अर्शद, सद्दाम हुसैन, सुधाकर सिंह, दुर्गेश कुमार, दयाशंकर गुप्ता, नासरीन बानो, स्वयंप्रभा कुमारी, प्रियंका सिंह, अमलेश कुमार हुमायूँ मोईन इत्यादि उपस्थित रहें।