ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

युवती ने लगाई थी फांसी, लिव-इन पार्टनर पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज

भोपाल: निशातपुरा थाना पुलिस ने तीन दिन पहले एक युवती द्वारा घर में फांसी लगाने के मामले में लिव-इन में रह रहे उसके साथी और युवती के एक परिचित के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। आरोपित टैक्सी चलाता है। छह वर्ष पहले सफर के दौरान युवती से पहचान बढ़ने पर दोनों हमसफर बन गए थे। इस मामले में अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: सागर की रहने वाली 25 वर्षीय खुशी का परिचय छह साल पहले सफर के दौरान टैक्सी चालक सुल्तान अली से हुआ था। उनके बीच फोन पर बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। कुछ समय बाद दोनों काकड़ा अलंकार हाइट्स में किराए का फ्लैट लेकर लिव-इन रिलेशन में रहने लगे थे।
विगत 30 अगस्त को सुल्तान टैक्सी लेकर कहीं गया हुआ था। उस दौरान खुशी ने घर में फांसी लगा ली थी। घटना का पता रात 10:30 बजे तब लगा, जब सुल्तान घर पहुंचा। घटना की सूचना मिलने पर स्वजन भोपाल आए और पुलिस में अपने बयान दर्ज कराए।
पूछताछ में पता चला कि खुशी एक अन्य युवक से भी संपर्क में रहती थी। उसे लेकर सुल्तान अक्सर शक करते हुए विवाद करता था। पुलिस ने खुशी के मोबाइल फोन की भी जांच की। मामले की जांच के बाद सोमवार रात पुलिस ने आरोपित सुल्तान और खुशी के मित्र के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.