ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर हवाई अड्डे पर DG यात्रा की शुरुआत, चेहरा दिखाते ही मिल जाएगी एयरपोर्ट पर एंट्री

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल में एक बड़ी और आधुनिक सुविधा जुड़ गई है। इंदौर देश के उन चुनिंदा एयरपोर्ट में शामिल हुआ जहां डीजी यात्रा सुविधा शुरू हुई है। इससे हवाई यात्रियों को चेक इन के लिए लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा अब यात्री चेहरा स्कैन करके चेक इन कर सकेंगे। इंदौर सहित देश के 9 एयरपोर्ट पर डीजी यात्रा सुविधा का शुभारंभ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजारापु ने वर्चुअली किया।

इसका मुख्य कार्यक्रम विशाखापट्टनम में हुआ.. जबकि इंदौर एयरपोर्ट पर हुए कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी अतिथि रहे। सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर को मिली इस नई और आधुनिक सुविधा के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

उन्होंने कहा की इस नई सुविधा से यात्रियों को काफी फायदा होगा,उन्हें अब एयरपोर्ट पर प्रवेश के लिए दस्तावेज नहीं दिखाना पड़ेंगे और यात्रियों का समय भी बचेगा। सांसद लालवानी के मुताबिक़ डीजी यात्रा पर दी जाने वाली सभी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। बता दें कि इंदौर एयरपोर्ट पर ट्रायल के तौर पर DG यात्रा सुविधा लागू की गई थी और यात्रियों के सकारात्मक फीडबैक के बाद इसे यहां लागू किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.