ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जबलपुर में रेल हादसा, इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे; यात्रियों में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश में जबलपुर में बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस इंदौर से जबलपुर आ रही थी इसी दौरान ये मुख्य रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन बेपटरी हो गई. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि क्योंकि रेलवे स्टेशन करीब था इसलिए ट्रेन की रफ्तार काफी धीमी थी. अगर रफ्तार तेज होती तो हादसा काफी नुकसानदायक हो सकता था.

इंदौर से जबलपुर के बीच चलने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस सुबह तकरीबन 5:50 पर डीरेल हो गई. मुख्य रेलवे स्टेशन के बहुत नजदीक आकर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए जिसकी वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सभी यात्रियों को ट्रेन से उतारा गया. हादसे की सूचना लगते ही मौके पर रेलवे के आला अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे और राहत का काम शुरू किया गया.

जबलपुर के मुख्य स्टेशन पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक इंदौर से जबलपुर के बीच चलने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर लगने ही वाली थी कि उसके दो डब्बे में पटरी हो गए अधिकारियों का कहना है की ट्रेन की स्पीड 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थी इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस हादसे के पीछे क्या वजह है इसकी जांच जरूर की जाएगी. फिलहाल इस हादसे की वजह से ट्रेनों के अवागमन पर असर हुआ है.

यात्रियों ने क्या कहा?

एक यात्री संदीप कुमार ने बताया कि वह कोच पर आराम कर रहे थे. इसी दौरान कुछ इस तरह की झटके लगे जैसे बहुत तेजी से ब्रेक लगा हो. जब तक कुछ समझ में आता, तब तक ट्रेन खड़ी हो चुकी थी. हालांकि कुछ देर के लिए ऐसा भी लगा कि जैसे कोई हादसा हो गया है. इसके बाद ट्रेन काफी देर तक खड़ी रही. कुछ देर बाद जब कोच से उतरकर बाहर देखा तो एसी कोच के दो डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.