ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

PM मोदी के अमेरिकी दौरे में बड़ा फेरबदल, संयुक्त राष्ट्र महासभा को नहीं करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे में बड़ा फेरबदल हुआ है, जिसके बाद अब वह संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित नहीं करेंगे. पीएम मोदी 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने वाले थे, लेकिन अब वो महासभा को संबोधित नहीं करेंगे, बल्कि उनकी जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर 28 सितंबर को महासभा को संबोधित करेंगे.

पहले कार्यक्रम के तहत पीएम 22 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक अमेरिका के दौरे पर रहने वाले थे, जिस दौरान वो संयुक्त राष्ट्र महासभा समेत दो और कार्यक्रमों को संबोधित करने वाले थे. हालांकि, अब वो दो और दो कार्यक्रमों को 22-23 सितंबर को संबोधित करेंगे, लेकिन महासभा का हिस्सा नहीं बन सकेंगे.

पीएम दो सभाओं को करेंगे संबोधित

जहां एक तरफ पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित नहीं करेंगे, वहीं दूसरी तरफ वो अपने न्यूयॉर्क के दौरे के दौरान दो बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगे. पीएम 22 सितंबर को लॉन्ग आइलैंड में 16,000 लोगों के बीच नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कोलिज़ीयम (Nassau Veterans Memorial Coliseum) में एक विशाल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

क्यों नहीं करेंगे UNGA को संबोधित?

साथ ही पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र के ऐतिहासिक समिट ऑफ द फ्यूचर को भी संबोधित करेंगे जोकि 22 और 23 सितंबर को विश्व निकाय के मुख्यालय में आयोजित किया जा रहा है. पीएम मोदी पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने वाले थे लेकिन व्यस्त होने के चलते अब उनके कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है और वो 22-23 सितंबर के कार्यक्रमों में उपस्थित होने के बाद भारत वापस आ जाएंगे.

UN ने जारी की थी लिस्ट

संयुक्त राष्ट्र ने जुलाई में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के लिए स्पीकर्स की एक लिस्ट जारी की थी, जिसके मुताबिक, पीएम मोदी 26 सितंबर को महासभा को संबोधित करने वाले थे. हालांकि, शुक्रवार को स्पीकर की एक रिवाइज लिस्ट जारी की गई, जिसके मुताबिक, भारत से अब विदेश मंत्री एस जयशंकर 28 सितंबर को महासभा को संबोधित करेंगे.

कब किया था महासभा को संबोधित?

पीएम मोदी ने जून में भारत के प्रधान मंत्री के रूप में ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए यूएन बॉडी में पद की शपथ ली है. पीएम ने आखिरी बार सितंबर 2021 में वार्षिक UNGA सेशन को संबोधित किया था. हालांकि, उन्होंने पिछले साल 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा किया था, और योगा दिवस समारोह का नेतृत्व किया था.

कब से कब तक चलेगी महासभा

इस साल, संयुक्त राष्ट्र महासभा के सेशन की शुरुआत 24 सितंबर को शुरू होगी जोकि 30 सितंबर तक चलेगी. महासभा की शुरुआत सबसे पहले ब्राजील करेगा और हाई लेवल सेशन का संबोधन करेगा. ब्राजील के बाद अमेरिका सभा को संबोधित करेगा, जहां राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से पहले यूएन के मंच से अपनी बात रखेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.