ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रतलाम के पास मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा… हादसे में 3 की मौत, 20 घायल

 रतलाम। रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र के धोलावाड़ घाट के पास मजदूरों से भरा पिकअप वाहन असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतरकर खाई में जा पलटा। इससे उसमें सवार एक किशोर सहित तीन मजदूरों की मौत हो गई।

हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को रावटी के सरकारी अस्पताल और रतलाम के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से भाग गया।

अचानक रिवर्स हो गया वाहन

घायलों के अनुसार रावटी थाना क्षेत्र की खेडी खुर्द पंचायत के गांव में रहने वाले मजदूर शनिवार सुबह पिकअप वाहन में सवार होकर मजदूरी करने के लिए अन्य स्थानों पर जा रहे थे। धोलावाड़ घाट पर सवारी अधिक होने से वाहन लोड नहीं ले पाया। इस दौरान वह अचानक रिवर्स होकर सड़क किनारे उतरकर खाई में जा गिरा।

घायलों को रावटी और रतलाम के अस्पताल में भर्ती करवाया

इसके बाद मजदूरों की चीख पुकार गूंज उठी आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालने में मदद की। कुछ देर बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायलों को निकालकर रावटी और रतलाम के अस्पताल भिजवाया गया। दो मृतकों के शव रावटी व एक का शव जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

मृतकों में एक 15 साल का किशोर भी

मृतकों के नाम ग्राम हलदुपाडा निवासी 15 वर्षीय अजय पुत्र सुखराम खराडी, ग्राम जुलवानिया निवासी 50 वर्षीय नानी बाई पत्नी विजय और ग्राम हल्दुपाड़ा निवासी 50 वर्षीय लीलाबाई पत्नी गौतम मुनिया बताए गए है। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस का वरिष्ठ आदि अस्पताल भी पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के उपचार की व्यवस्था करने के डॉक्टरो को निर्देश दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.