ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 ट्रैफिक व्यवस्था बना रहे हवलदार से कार चालक ने किया दुर्व्यवहार

भोपाल। राजधानी की मिसरोद थाना पुलिस ने यातायात व्यवस्था खराब कर रहे कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि होशंगाबाद रोड पर यातायात जाम होने पर व्यवस्था बना रहे हवलदार ने आरोपी कार चालक को उसकी गाडी सडक से हटा लेने की समझाइश दी तो गुस्साए कार चालक ने बीच सडक़ पर ही उसके साथ दुर्व्यवहार कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम नारायण प्रधान आरक्षक यातायात में पदस्थ हैं। उन्होने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बीती दोपहर वो सडक़ पर ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान कार नंबर एमपी 04 सीक्यू 2155 के चालक आशीष ने अपनी गाड़ी गलत ढंग से सडक पर खडा कर दिया था, जिसके कारण वहॉ जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिसकर्मी ने जब आशीष को समझाईश देते हुए कार हटाने को कहा तो वो विवाद करने लगा। ओर गाली गलौच पर उतारु हो गया। हंगामे की खबर मिलने पर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने हवलदार की शिकायत पर शासकीय कार्य मे बाधा डालने सहित अन्य धाराओ मे मामला दर्ज कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.