ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टूट गया था रिंकू सिंह का दिल लेकिन अब मिली बड़ी खुशखबरी, सेलेक्टर्स ने दी इस टीम में जगह

दिलीप ट्रॉफी के पहले मैच में किसी टीम में जगह नहीं बना पाने वाले रिंकू सिंह को एक बड़ी खुशखबरी मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू सिंह दिलीप ट्रॉफी के दूसरे मैच में खेलते नजर आएंगे. रिंकू सिंह को इंडिया बी में मौका मिला है. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चलते इंडिया बी के कुछ खिलाड़ी अब दिलीप ट्रॉफी के अगले मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे. रिंकू सिंह टेस्ट टीम में नहीं हैं, ऐसे में अब ये खिलाड़ी इंडिया बी के लिए खेलता नजर आएगा. दिलीप ट्रॉफी के पहले मैच के लिए जब रिंकू को किसी टीम में जगह नहीं मिली थी तो ये खिलाड़ी काफी नाराज नजर आ रहा था. हालांकि अब चयनकर्ताओं ने उन्हें मौका दिया है.

रिंकू सिंह का आया ये रिएक्शन

रिंकू सिंह इंडिया-बी में जगह पाकर बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरा काम कड़ी मेहनत करता है और मैं बहुत खुश हूं कि मुझे दलीप ट्रॉफी में मौका मिला है. जब शुरुआत में टीम का ऐलान हुआ था और मैं नहीं चुना गया था, मुझे काफी निराशा हुई थी. लेकिन आज मैं बहुत खुश हूं और इंडिया बी के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं ‘

रिंकू सिंह ने ये बात मानी थी कि घरेलू क्रिकेट में खराब प्रदर्शन उनके खिलाफ गया था और इसीलिए उन्हें दलीप ट्रॉफी में जगह नहीं दी गई. रिंकू सिंह रणजी ट्रॉफी में ज्यादा मैच नहीं खेले थे, उन्होंने 2-3 मैचों में ही हिस्सा लिया था. हालांकि रिंकू को उम्मीद थी कि वो अगले राउंड के मैच में खेलेंग और हुआ भी ऐसा ही.

रिंकू सिंह का रिकॉर्ड है कमाल

वैसे रिंकू सिंह का फर्स्ट क्लास करियर कमाल का रहा है. उन्हें लोग टी20 स्पेशलिस्ट समझते हैं लेकिन वो उससे भी बेहतर रेड बॉल के प्लेयर हैं. रिंकू ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 47 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 3173 रन हैं. रिंकू का बल्लेबाजी औसत 54 से ज्यादा का है. उनके नाम 7 शतक और 20 अर्धशतक भी हैं. रिंकू के अंदर बड़े फॉर्मेट में बड़े रन बनाने की काबिलियत है और इंडिया बी की टीम को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इंडिया बी को अगले मैच में इंडिया सी से भिड़ना है. मैच 12 सितंबर से शुरू होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.