ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ICU में पंखा नहीं, मरीज खुद लाते हैं टेबल फैन; MP के सरकारी अस्पताल का हाल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में जिला अस्पताल विक्टोरिया है. यहां हर दिन हजारों मरीज इलाज के लिए आते हैं. लेकिन यह अस्पताल संसाधनों की कमी का दंश झेल रहा है. यहां आईसीयू वार्ड का हाल भी बदहाल है. आईसीयू में न तो कूलर है और न ही पंखा, इस कारण हर दिन मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है. ऐसे में मरीज और उनके परिजन घरों से पंखे लेकर अस्पताल आते हैं.

अस्पतास में कई महीने से सेंट्रलाइज्ड एसी सिस्टम बंद पड़ा है, जिसकी शिकायतें मरीजों की ओर से लगातार की जा रही थीं, लेकिन अब तक किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया. अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है. इसी संदर्भ में देर रात कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल अस्पताल पहुंचा और वहां की स्थिति का जायजा लिया. आईसीयू की हालत देखकर सभी हैरान रह गए.

आईसीयू में पंखा तक नहीं

एक मरीज के परिजन आरती ने बताया कि आईसीयू वार्ड में पंखा तक नहीं है. गर्मी और उमस की वजह से परेशान हैं. वह मार्केट से एक टेबल फैन खरीद कर लाई है, जिसे मरीज के सामने लगाया गया है. आईसीयू में करीब 15 से 20 मरीज भर्ती हैं. सभी मरीजों के परिजन पंखा लेकर आए हैं. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इस पर कोई ध्यान नहीं दिए जा रहा है. अस्पताल के आसपास गंदगी का अंबार है, जिस पर किसी अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल का लिया जायजा

परेशान मरीजों के परिजन ने रविवार रात को हंगामा कर दिया. रात 12 बजे के करीब मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMHO) और RMO भी अस्पताल पहुंचे और जायजा लिया. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से समस्या को जल्द से जल्द समाधान करने का आग्रह किया. सीएमएचओ ने भी समस्या का निदान जल्द करने का आश्वासन दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.