ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केंद्रीय चयन परिषद की लिखित परीक्षा तथा राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 से संबंधित बैठक।

जहानाबाद ! जिला पदाधिकारी हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में समाहरणालय में केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) द्वारा मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही की रिक्तियों के विरुद्ध चयन हेतु दिनांक 27 फरवरी 2022 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा तथा उसी दिन आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 से संबंधित बैठक प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राध्यक्षों के साथ किया गया। मद्य निषेध सिपाही लिखित परीक्षा का आयोजन को एक पाली में 10:00 बजे पूर्वाहन से 12:00 बजे मध्याह्न तक 13 परीक्षा केंद्रों पर तथा राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 का आयोजन दो पालियों, प्रथम पाली प्रातः 10:30 से 12:00 अपराहन तक तथा द्वितीय पाली अपराहन 1:00 बजे से 2:30 अपराहन तक एक परीक्षा केंद्र पर आयोजित किया जाएगा।
मद्य निषेध सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा जिले में 13 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। जबकि राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 का आयोजन कन्या मध्य विद्यालय होरिलगंज में किया जाएगा। कदाचारमुक्त निष्पक्ष स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संचालन एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जोनल सह गश्ती दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। उड़नदस्ता दल की प्रतिनियुक्ति परीक्षा के स्वच्छ संचालन के लिए केन्द्रों का औचक निरीक्षण करना है। साथ ही उड़नदस्ता द्वारा कदाचार करते हुए पाये जाने वाले व्यक्तियों/अभ्यर्थियों के विरूद्ध तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अपर समाहर्ता सह उप विकास आयुक्त श्री अरविंद मंडल को मद्य निषेध सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा हेतु सहायक संयोजक के रूप में नामित किया गया है। इनके द्वारा परीक्षा में जिला पदाधिकारी को वीक्षण में संयोजन की सहायता की जाएगी।
परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए फर्जी परीक्षार्थी एवं ब्लू-टूथ इत्यादि इलेक्ट्राॅनिक उपकरण का प्रयोग करते हुए पाये जाने वाले परीक्षार्थी के विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है। सभी केंद्राधीक्षक को निर्देश दिया गया कि कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देश एवं सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। मुख्य प्रवेश द्वार पर भीड़ नहीं लगाने तथा अभ्यर्थियों एवं वीक्षकों को पंक्तिबद्ध तरीके से प्रवेश कराने का निदेश दिया गया। केन्द्राधीक्षक को निदेश दिया गया कि परीक्षार्थी को बिना फोटो पहचान पत्र के किसी भी परिस्थिति में प्रवेश करने नहीं दिया जायेगा। प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के सील्ड बक्सों को निकासी के समय विडियोग्राफी कराने का निदेश दिया गया। परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र को निदेश दिया गया कि दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। परीक्षा के सफल संचालन हेतु अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसके नोडल पदाधिकारी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी को नामित किया गया है। अनुमंडल कार्यालय अवस्थित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06114 – 223013 है, जो परीक्षा की तिथि को पूर्वाह्न 08ः00 बजे से कार्यरत रहेगा। सभी केन्द्राधीक्षक को निदेश दिया गया कि केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा दिये गये सभी अनुदेशों का अनुपालन अच्छे से करेंगे। साथ ही वीक्षक सभी परीक्षार्थियों को कक्ष में मोबाईल, ब्लूटूथ, पेजर, वाई.फाई. गेजैट, इलेक्ट्राॅनिक पेन एवं अन्य इलेक्ट्राॅनिक सामग्री तथा व्हाईटनर, ब्लेड, इरेजर इत्यादि सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं देंगे। इसकी पूरी जबावदेही केन्द्राधीक्षक की होगी। अपर समाहर्ता तथा अपर पुलिस अधीक्षक परीक्षा के विधि-व्यवस्था संधारण हेतु वरीय प्रभार में रहकर परीक्षा को शान्तिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उक्त परीक्षा में विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहकर यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.