ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चूहे की पूंछ बांधी, फिर कुत्ते के सामने परोसा… महिला की आ गई शामत, पुलिस ने लिया ये एक्शन

उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला चूहे की पूंछ बांध उसे स्ट्रे डॉग को खिलाते दिखी. पुलिस तक जब ये वीडियो पहुंचा तो महिला की शामत आ गई. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

बदायूं में इससे पहले भी चूहे की निर्मम हत्या करने का एक मामला सामने आया था. उस केस में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था. बदायूं के उस चूहाकांड के बाद अब फिर से एक और केस सामने आया है. यहां महिला ने पहले चूहे को टॉर्चर दिया. उसकी पूंछ को धागे से बांधा. चूहे को बाहर लेकर गई फिर स्ट्रे डॉग के सामने परोस दिया. किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत उस महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. घटना शरबाजपुर इलाके की है. एनिमल्स एक्टिविस्ट विकेंद्र शर्मा ने पुलिस को महिला का ये वीडियो दिखाकर महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पुलिस अधिकारी ने कहा- बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. महिला के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

वायरल वीडियो में दिखा कि महिला चूहे की पूंछ में धागा बांधकर घर से बाहर लाई. फिर उसे स्ट्रे डॉग के सामने लटकाकर दिखाने लगी. उसके बाद उसने कुत्ते के सामने तब तक चूहे को पकड़कर रखा, जबतक कि कुत्ते ने उसका शिकार नहीं कर लिया. फिर महिला वहां से चली गई. लेकिन महिला इस बात से अंजान थी कि कोई उसका वीडियो भी बना रहा है. देखते ही देखते वीडियो वायरल हुआ और अब महिला के खिलाफ चूहे की हत्या का केस भी दर्ज कर लिया गया है.

2022 का चूहा हत्याकांड

साल 2022 में भी बदायूं का ऐसा ही एक चूहा हत्याकांड सुर्खियों में रहा था. मनोज कुमार नामक शख्स ने पहले चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर बहुत मारा और फिर उसे नाले में फेंक दिया था, जिसके बाद चूहे की मौत हो गई थी. इस मामले में विकेंद्र शर्मा नाम के पशुप्रेमी ने पुलिस से शिकायत कर युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. पहले तो पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेने से इनकार कर दिया था, हालांकि बाद में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. मृतक चूहे का पोस्टमॉर्टम बरेली स्थित आईवीआरआई सेंटर में किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.