ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सांप के काटने से मां बेटे की हुई मौत, 24 घंटे शव मंदिर में रखकर जिंदा होने के लिए की गई पूजा

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आने वाले चीनोर क्षेत्र में जहरीले सांप के काटने से मां और बेटे की मौत हो गई, परिजन मां और बेटे को चिकित्सकों के पास ले गए थे लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन दोनों के शवों को दांगी बाबा के देवस्थान ले गए यहां उन्हें जीवित करने के लिए पूजा अर्चना की गई मंगलवार को सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर भितरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, यहां पर उनका पोस्टमार्टम कराया गया।

 आपको बता दें कि चीनोर क्षेत्र में रहने वाले अर्जुन परिहार और उनकी मां राम बेटी परिहार को पलंग पर सांप ने काट लिया था। सांप ने पहले बेटे को काटा उसके बाद जब बेटे ने सांप को पकड़कर फेंका तो सांप मां के पास जाकर गिरा तो उसने मां को भी काट लिया दोनों को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

इसके बाद गांव में ही प्रसिद्ध देवस्थान दांगी बाबा पर दोनों के शवों को ले जाया गया और पूजा अर्चना की गई और प्राण वापस लौटाने के लिए प्रार्थना भी की गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शवों को कब्जे में लिया गया चीनोर पुलिस शवों को भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई और यहां पर उनका पोस्टमार्टम कराया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.