ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक आयोजित।

जहानाबाद ! माननीय सांसद लोक सभा क्षेत्र के श्री चन्देश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) का बैठक आयोजित कर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा किया । जिला पदाधिकारी श्री हिमांशु कुमार राय द्वारा आगत अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में क्रमवार जानकारी दी गई। जिसकी समीक्षा माननीय अध्यक्ष एवं उपस्थित माननीय विधायकगणों तथा जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग की समीक्षा में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग को निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता पर ध्यान देने का निर्देश दिया गया। इस क्रम में अरवल मोड़ होते हुए बभना तक जाने वाली सड़क की गुणवत्ता पर सदन ने असंतोष व्यक्त किया तथा अध्यक्ष महोदय द्वारा इस पर विशेष ध्यान देते हुए शीघ्र गुणवत्तापूर्वक कराने का निर्देश दिया। कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल को निर्देश दिया गया कि धराउत से उदेरास्थान तक सड़क निर्माण कराया जाए। जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जहानाबाद तथा मखदुमपुर से परिवहन बसों का परिचालन वाणावर धार्मिक एवं पर्यटन स्थल तक किया जाए। कार्यपालक अभियंता एनएच 110 को निर्देश दिया गया कि राजा बाजार रेलवे अंडरपास पर निर्माणाधीन कार्य में गुणवत्ता से संबंधित प्राप्त शिकायत की अविलंब जांच कर प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को समर्पित करेंगे। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस को निर्देश दिया गया कि सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर साप्ताहिक निरीक्षण कर मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण पोषक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। जिला कृषि पदाधिकारी को अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि खाद वितरण पर जीरो टोलरेंस नीति से कार्य करें एवं किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। सांसद द्वारा कृषि पदाधिकारी को किसानों को कृषि विभाग की सभी योजनाओं से अवगत कराने और जागरूक करने का निदेश दिया गया।
कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिया गया की ऐसे टोलों की सूची बनाएंगे जहां चापाकल या नलकूप की मरम्मती की आवश्यकता है तथा सात निश्चय नल जल योजना अंतर्गत जहां भी पाइप बिछाने के क्रम में यदि सड़क क्षतिग्रस्त हुआ है, वहां अविलंब सूची बनाकर एवं अपने पर्यवेक्षण में मरम्मती का कार्य कराएंगे। ग्रामों एवं पंचायतों में पेयजल की समस्या के समाधान हेतु नल जल का कार्य ठीक से करने का निदेश कार्यपालक अभियंता, पी.एच.ई.डी. को दिया। कार्यपालक अभियंता पुल निर्माण ने बताया कि दरधा नदी पर निर्माणाधीन पुल का निर्माण मार्च 2022 तक करा लिया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने सदन में बताया कि जहानाबाद नगर क्षेत्र विकास उन्नयन एवं सौंदर्यकरण हेतु हेतु मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही सदन द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि गांधी स्मारक इंटर विद्यालय के अधीन खेल मैदान का उन्नयन एवं विकास करने हेतु प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। बैठक में माननीय सांसद द्वारा कार्यपालक अभियंता को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत निर्माण किए जा रहे सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक में कार्यपालक अभियंता,विद्युत विभाग को निदेश दिया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में नीचे लटक रहे तारों को ठीक किया जाए। के साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर कैंप लगाकर अधिक राशि वाले विद्युत बिल की शिकायतों का ससमय निवारण कराना सुनिश्चित करेंगे। जिले में शिक्षा विभाग द्वारा 629 शिक्षकों को नियोजन पत्र वितरण की प्रगति पर की सराहना की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्यालयों में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति को अविलंब विभागीय नियमानुसार रद्द करने की कार्रवाई करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.