ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिमला मस्जिद का अवैध हिस्सा हटाने को तैयार मुस्लिम पक्ष, कहा- हम शांति चाहते हैं

हिमाचल प्रदेश के शिमला के संजौली में स्थित अवैध मस्जिद को लेकर काफी हंगामा देखने को मिला. हिंदू संगठनों की ओर से मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर आंदोलन किया गया, जिसके देखते हुए मुस्लिम मौलवी की ओर से एक बयान सामने आया है. उनका कहना है कि आपसी प्रेम बनाए रखने के लिए हमने फैसला लिया है कि जो अवैध हिस्सा है उसे हटा दिया जाए. अगर हमें इजाजत मिलती है तो उसे हम खुद ही हटा देंगे.

मुस्लिम पक्ष की ओर से कमिश्नर को पत्र लिखा गया है, जिसमें कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश में सभी धर्म और समुदाय के लोग हमेशा शांति और भाईचारे के साथ रहे हैं. इसलिए हम चाहते हैं कि अमन और शांति कायम रहे. इसलिए नगर-निगम अवैध निर्माण कहे जाने वाले हिस्से को सील कर दे. यह मामला कोर्ट में चल रहा है और हम कोर्ट के फैसला का सम्मान करेंगे. अगर इजाजत दी जाए, तो हमें इजाजत दें, तो हम खुद ही उस अवैध हिस्से को हटाने के लिए तैयार है.

Sanjauli Mosques

बुधवार को संजौली में शिमला पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया. यही नहीं, प्रदर्शन कर रहे लोगों पर वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया. इससे अब स्थानीय व्यापारी खासा नाराज नजर आ रहे हैं. इसी के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक दुकान बंद रखने का फैसला लिया है. शिमला व्यापार मंडल के तहत आने वाली शहर में सभी दुकानें बंद है.

बाजार बंद से हो रही परेशानी

इसके अलावा संजौली उपनगर में भी दुकान बंद करने का फैसला लिया गया है. शिमला में कोई भी दुकान खुली नहीं है और बाजार पूरी तरह से बंद है जिसे लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. व्यापार मंडल ने शिमला लोअर बाजार में व्यापारियों ने विरोध रैली निकाली और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे है. साथ ही जल्द से जल्द अवैध निर्माण को गिराने की मांग कर रहे हैं.

उग्र आंदोलन किया जाएगा

व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव का कहना है कि बीते दिन संजौली में अवैध निर्माण को गिराने के लिए लोग प्रदर्शन कर रहे थे और उन पर पुलिस ने बेरहमी से लाठियां बरसाईं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके विरोध में आज शिमला में पूरी तरह से बाजार दुकान बंद रखा जा रहा है और सरकार से मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द अवैध निर्माण को तोड़ा जाए और अगर इसे नहीं तोड़ा जाता है तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन भी किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.