अंपायर की कुर्सी पर रैकेट मारने वाले ज्वेरेव पर लगा जुर्माना
टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता एलेक्जेंडर ज्वेरेव पर मैक्सिकन ओपन में युगल मैच गंवाने के बाद अंपायर की कुर्सी पर रैकेट मारने के कारण पुरुषों के पेशेवर टेनिस टूर ने 40 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया है।
टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता एलेक्जेंडर ज्वेरेव पर मैक्सिकन ओपन में युगल मैच गंवाने के बाद अंपायर की कुर्सी पर रैकेट मारने के कारण पुरुषों के पेशेवर टेनिस टूर ने 40 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा उनकी 30 हजार डॉलर से अधिक की पुरस्कार राशि और सभी रैंकिंग अंक भी काट लिए गए हैं। एटीपी ने इसके साथ ही घोषणा की कि वह इस घटना की आगे की जानकारी लेकर समीक्षा करेगा। एटीपी ने कहा कि ज्वेरेव पर अपशब्दों का उपयोग करने और खेल भावना के विपरीत व्यवहार करने के लिए जुर्माना लगाया गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.