ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बीएमडब्ल्यू की टक्कर से शिवपुरी की लक्ष्मी की मौत, नवंबर में होने वाली थी शादी

शिवपुरी। इंदौर में तेज रफ्तार कार बीएमडब्ल्यू की टक्कर से घायल होकर मौत के आगोश में समाई लक्ष्मी पुत्री नाथू सिंह तोमर उम्र 25 साल का परिवार शिवपुरी में फतेहपुर रोड पर रहता है। वह इंदौर में एक प्रायवेट कंपनी में जॉब करती थी।

इटावा में हो गई थी लक्ष्मी की सगाई

लक्ष्मी चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की बेटी थी। पिछले साल पिता नाथू सिंह की गंभीर बीमारी से मौत के बाद वह पूरे घर को संभाल रही थी। लक्ष्मी के चाचा मेहताब सिंह तोमर के अनुसार लक्ष्मी की इटावा में सगाई भी हो गई थी और नवंबर में शादी की तारीख तय होने वाली थी।

मेहताब सिंह के अनुसार चार दिन पहले ही उनकी शादी की बात को लेकर बातचीत हुई थी, जिस पर यह तय हुआ था कि नवरात्र में बातचीत फायनल कर लेते हैं। लक्ष्मी की सड़क हादसे में मौत की खबर के बाद फिलहाल परिवार के सदस्य इंदौर रवाना हो गए हैं। लक्ष्मी का शव देर रात तक शिवपुरी पहुंचेगा।

ऐसे हुई घटना

इंदौर में लक्ष्मी अपनी दोस्त दीक्षा जादौन के साथ मेला देखने के लिए गई थी। दीक्षा ग्वालियर की रहने वाली है। उसकी भी इस घटना में मौत हो गई है। रांग साइड से आई बीएमडब्ल्यू ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

इसके बाद लक्ष्मी और उसकी दोस्त दीक्षा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर चोट होने की वजह से दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद बीएमडब्ल्यू का चालक भागने की कोशिश करने लगा और कार को एक खंभे से टकरा दी। इसके बाद वो बाहर निकला और कार छोड़कर फरार हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.