ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर हिट एंड रन कांड के आरोपी को रईस दिखने का था शौक, इसलिए 8 लाख में खरीदी थी 11 साल पुरानी BMW

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खजराना थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर रोड पर तेज गति से कार चलाकर दो युवतियों को टक्कर मारने वाले आरोपी को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है। हादसा 11.53 बजे हुआ है और उसे 12 बजे सीनियर पंकज के जन्मदिन पर केक लेकर पहुंचना था। इसी जल्दबाजी के कारण उसने यह घटना को अंजाम दिया है।

पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि आरोपित गजेंद्र सिंह ने बीएमडब्ल्यू कार आठ लाख रुपये में एग्रीमेंट पर खरीदी थी। कार मॉडल 2013 है। वह अपनी सैलरी में से इसकी किस्त भरता था। एक माह पहले उसकी ही टास्कअस कंपनी में नौकरी लगने पर वह इंदौर आया था।

युवक को रईस दिखने का शौक

आरोपी युवक को रईस दिखने का शौक है, इसलिए उसने यह कार खरीदी थी। कार में कई प्रकार की समस्या थी, क्योंकि यह 11 वर्ष पुरानी कार थी। वह इस कार के माध्यम से सभी को यह दिखाता था कि वह अमीर है। साथ ही वह महंगे कपड़े, घड़ी और मोबाइल रखने का भी शौकीन है।

लोग बोले नशे में था आरोपी, पुलिस का इनकार

  • प्रत्यक्षदर्शी आरोपी के नशे में धुत रहने की बात कह रहे थे। हालांकि पुलिस इंकार कर रही है।
  • पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की ब्लड की जांच में नशा करना सामने नहीं आया है।
  • पूछताछ में आरोपी युवक ने इस बात पर अफसोस जताया कि उसके कारण ऐसा घटना हो गई।

क्या है इंदौर हिट एंड रन मामला

रविवार देर रात बीएमडब्ल्यू कार चालक गजेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र सरदार सिंह गुर्जर (मूल निवासी ग्वालियर, हाल मुकाम सनसिटी) ने रांग साइड पर जाकर स्कूटी सवार युवतियों को टक्कर मार दी थी। इसमें ग्वालियर की रहने वाली दीक्षा पुत्री अशोक जादौन और लक्ष्मी पुत्री नाथूसिंह तोमर निवासी शिवपुरी की मौत हो गई थी।

दीक्षा बैंक में नौकरी करती थी। वह अपनी सहेली के साथ खजराना में मेला देखने गई थी। आरोपी के पिता ग्वालियर के लक्ष्मीगंज थाने में हैड कांस्टेबल थे, वहां से वीआरएस लिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.