ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्य प्रदेश की पहली महिला क्रिकेट अकादमी इस जिले में बनेगी; सोमवार से खिलाड़ियों की खोज

शिवपुरी   मध्य प्रदेश की पहली महिला क्रिकेट अकादमी शिवपुरी जिले में स्थापित की जाएगी और इसके लिए खिलाड़ियों को चुनने के लिए प्रतिभा खोज कार्यक्रम सोमवार को शुरू होगा। शिवपुरी, प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का विधानसभा क्षेत्र है। प्रदेश के एक अधिकारी ने कहा, ” यह राज्य में 11वीं खेल अकादमी होगी। मध्य प्रदेश में एथलेटिक्स, निशानेबाजी, घुड़सवारी, वाटर स्पोर्ट्स, मार्शल आर्ट, पुरुष हॉकी, महिला हॉकी, बैडमिंटन, तीरंदाजी और पुरुष क्रिकेट अकादमी पहले से ही चल रही हैं।”
उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिला क्रिकेट अकादमी के लिए प्रतिभा खोज कार्यक्रम 28 फरवरी से शुरू होगा। यह 14 से 21 वर्ष के आयु वर्ग के लिए खुला रहेगा। प्रदेश सरकार के एक बयान के अनुसार अकादमी के लिए पहला प्रतिभा खोज अभियान 28 फरवरी और एक मार्च को इंदौर में होगा।

इसमें इंदौर और उज्जैन संभाग के सभी जिलों की खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। इसी तरह प्रदेश की राजधानी भोपाल में भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग के जिलों के लिए दो व तीन मार्च को प्रतिभा खोज अभियान चलाया जाएगा।

जबलपुर संभाग के जिलों के लिए चार और पांच मार्च को जबकि ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों के लिए सात और आठ मार्च को शिवपुरी में अभियान चलाया जाएगा।  बयान में कहा गया है कि मप्र में खेल विभाग द्वारा सभी अकादमियों में चयनित खिलाड़ियों को शिक्षा, आवास, भोजन, प्रशिक्षण मुफ्त प्रदान किया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.