ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूपी का मुखिया कौन होगा, सवाल पर योगी बोले- कोई रामभक्‍त ही बनेगा मुख्यमंत्री

अयोध्‍या । यूपी विधानसभा चुनाव-2022 के लिए चार चरणों का मतदान र्निविह्न संपन्न हो चुका है। तीन और चरणों  के लिए मतदान होना शे, बचा है। चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दल के नेता जीत का दावा कर रहे हैं। इन सबके बीच मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उत्‍तर प्रदेश के अगले मुख्‍यमंत्री को लेकर बड़ी बात कही है। दरअसल, सीएम योगी से पूछा गया था कि प्रदेश का अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का दिलचस्‍प जवाब देते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि कोई रामभक्‍त ही उत्‍तर प्रदेश का अगला मुख्‍यमंत्री होगा। बता दें कि सीएम योगी इन दिनों चुनाव प्रचार के तहत उन क्षेत्रों में तूफानी दौरे कर रहे हैं, जहां पांचवें चरण के तहत चुनाव होने हैं।
योगी आदित्‍यनाथ ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने पूछा कि जब अखिलेश यादव अयोध्‍या का दौरो करेंगे तो क्‍या वह रामभक्‍तों से माफी मांगेंगे? मुख्‍यमंत्री ने आगे कहा कि अयोध्‍या और देश जानना चाहता है कि वर्ष 1990 में रामभक्‍तों पर जो गोली चलाई गई थी, उसके लिए यह खानदान (मुलायम परिवार) माफी मांगेगा। साथ ही योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा और नरेंद्र मोदी के साथ है। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अभी तक चार चरणों का मतदान हो चुका है। अभी 3 और चरणों के लिए मतदान होना बाकी है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ओमप्रकाश राजभर के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी ने कहा कि गौमाता के कल्याण के लिए हम कार्य कर रहे हैं। साथ ही कहा कि वह बूचड़खाने नहीं चलने देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.