ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उमरिया में ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन टूटने से रेल यातायात प्रभावित, ट्रेनें रद

उमरिया। कटनी-बिलासपुर रेल खंड के मुदारिया रेलवे स्टेशन के निकट ओवरहेड लाइन टूटने के कारण बुधवार की रात रेल यातायात प्रभावित हो गया। बताया गया है कि यह दुर्घटना नान ओएचई लाइन में इंजन के पहुंच जाने की वजह से हुई है। यह घटना शहडोल से कटनी की ओर जाने वाले यानि अप ट्रैक पर हुई।

इंजन बंद लाइन में घुस गया था

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मुदरिया में ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन के मेंटेनेंस के लिए ब्लाक लिया गया था, लेकिन किसी कारण अचानक मेंटेनेंस कार्य को स्थगित कर दिया गया। इसी के साथ ब्लाक भी स्थगित हो गया, लेकिन दूसरी तरफ से लाइन चालू नहीं की गई। जबकि यातायात प्रारंभ कर दिया गया। इसी दौरान एक इंजन बंद लाइन में घुस गया, जिससे ओवरहेड लाइन टूट गई।

घटना के कारण यातायात प्रभावित

इस घटना की वजह से ट्रेनों का आना-जाना पूरी तरह से थम गया। यह दुर्घटना रात 12 बजे के आसपास हुई बताई जा रही है। इसके बाद से सुबह सात बजे तक कोई भी ट्रेन एक दिशा से दूसरी दिशा में नहीं जा सकी। सात बजे के बाद टेंपरेरी वर्किंग सिंगल लाइन टू डबल लाइन प्रारंभ की गई।

अनेक ट्रेनें करना पड़ी रद

इस गड़बड़ी के चलते अनेक ट्रेनों को रद करने की जानकारी भी सामने आ रही है, जिन ट्रेनों को रद किया गया है, उनमें चिरमिरी-चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर, बिलासपुर-कटनी-बिलासपुर मेमू ट्रेन शामिल हैं। इनके अलावा अनेक ट्रेनें काफी देर तक उमरिया और शहडोल रेलवे स्टेशनों पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.