ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

AAP ने केजरीवाल के लिए सरकारी आवास की मांग की, EC के नियम का दिया हवाला

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद अब केजरीवाल को सीएम आवास खाली करना है, लेकिन इसी बीच आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से अरविंद केजरीवाल के लिए सरकारी आवास की मांग की है.

आप नेता राघव चड्ढा ने चुनाव आयोग के नियम का हवाला दिया. राघव चड्ढा ने कहा, बिना किसी देरी के राष्ट्रीय पार्टी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सरकारी आवास मिले. उन्होंने आगे बताया, आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार अर्बन विभाग को पत्र लिखकर कानूनी हक मांगा. साथ ही उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल जल्द ही सुविधाएं त्याग देंगे.

राघव चड्ढा ने क्या कहा?

राघव चड्ढा ने कहा, कुछ ही दिनों के अंदर केंद्र सरकार केजरीवाल को सरकारी आवास कानूनी हक के तहत मुहैया कराए. उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल दूसरे घर में प्रवेश करेंगे और सरकारी सुविधा को त्याग कर जनता की अदालत में जाएंगे.

राघव चड्ढा ने चुनाव आयोग के कानून का हवाला देते हुए कहा, चुनाव आयोग के कानून के तहत किसी भी राष्ट्रीय पार्टी को 2 साधन दिए जाते हैं :

  1. राष्ट्रीय कार्यालय दिया जाता है.
  2. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को सरकारी आवास भी दिया जाता है.

बीजेपी पर साधा निशाना

राघव चड्ढा ने कहा, हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सरकारी आवास दें. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, बीजेपी किसी भी कीमत पर अरविंद केजरीवाल को उनकी विधानसभा से दूर रखना चाहती है और अरविंद केजरीवाल अपनी विधानसभा में रहना चाहते हैं, जहां घर मिलना आसान काम नहीं है. वैसे नियम के मुताबिक अरविंद केजरीवाल को घर मिलना चाहिए.

“कहां रहेंगे केजरीवाल तय नहीं”

इससे पहले बुधवार को आप सांसद संजय सिंह ने कहा था, केजरीवाल सरकारी आवास को कुछ हफ्ते में खाली करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा था, सीएम आवास खाली करने के बाद केजरीवाल कहां रहेंगे यह तय नहीं है. सांसद ने साथ ही कहा था कि केजरीवाल के लिए जल्द ही कोई ठिकाना तय किया जाएगा. हालांकि, केजरीवाल का कहना है कि अब ईश्वर ही मेरी रक्षा करेंगे. मैं घर छोड़ूंगा.

सीएम पद से केरजीवाल ने दिया इस्तीफा

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे, जिसके बाद उन्हें 13 सितंबर को जमानत मिली. जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा, वो 2 दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. केजरीवाल ने 17 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दिया और पार्टी ने आतिशी को दिल्ली की सीएम बनाया. सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अब केजरीवाल को सीएम आवास छोड़ना होगा, जिसके चलते ही पार्टी अब उनके लिए सरकारी आवास की मांग कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.