ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रवनीत बिट्टू को PM मोदी की शह- दिग्विजय सिंह, One Nation One Election को लेकर उठाए सवाल

इंदौर : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह इंदौर में मीडिया के साथ चर्चा में मोदी सरकार पर जमकर शब्दभेदी बाण चलाए। दिग्गी राजा ने वन नेशन, वन इलेक्‍शन का विरोध किया और कहा कि ये हमारे देश में संभव नहीं है। यह राज्य सरकार और केंद्र सरकार कई बार अपना समय पूरा नहीं कर पाती है। ऐसी स्थिति में क्या देशभर में फिर से चुनाव होंगे? उन्होंने वर्ष 1998 और 1999 में हुए लोकसभा चुनाव का हवाला भी दिया। बोले अगर ऐसी स्थिति बनी तो राज्य सरकार भंग कर चुनाव करवाना पड़ेंगे। उन्होंने इसे मोदी मंत्रिमंडल की असफलता छुपाने वाली साजिश बताया।

शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री रहकर झूठ बोला

राहुल गांधी को आतंकी कहे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कि जब शिवराज सिंह चौहान सीएम थे तो उन्होंने मुझे आतंकी कहा था तब मैं थाने में गया और कहा कि अगर मैं आतंकी हूं तो मुझे गिरफ्तार करो, तो थाने में लिखकर दिया जाता है कि आप पर कोई प्रकरण नहीं है। मतलब सीटिंग मुख्यमंत्री झूठ बोल गया। इसी तरह वीडी शर्मा ने भी आरोप थे।

रवनीत बिट्टू जो कर रहे पीएम मोदी की शह पर कर रहे

दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का आतंकवाद से कोई लेना देना नहीं है। ये वो परिवार है जिनके परिवार के दो सदस्यों की आतंकियों ने हत्या की थी। शर्म आनी चाहिए उन लोगों को और जो ये कर रहे हैं मोदी जी की शह पर कर रहे हैं। रवनीत सिंह बिट्टू जो कांग्रेस का एमपी था और आज ये सब कह रहा है। ये सब कुछ पीएम मोदी की लीडरशिप में हो रहा है। मेरा यह आरोप है कि जो कुछ भी हो रहा है पीएम मोदी करवा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.