ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सतना में ट्रक और ट्रैक्टर में हुई जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की दर्दनाक मौत

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में नेशनल हाईवे नंबर 30 पर अमरपाटन थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम को ट्रक और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई, आपको बता दें की इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। ट्रक ड्राइवर भी घायल हुआ है उसे बड़ी मशक्कत के बाद ट्रक से बाहर निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटनी – बेला नेशनल हाईवे नंबर 30 पर अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम करही के पास गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी।

 इस हादसे में ट्रैक्टर सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई मृतकों की पहचान ललन पटेल और राजेंद्र पटेल के रूप में हुई है। दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली में गिट्टी लोड कर जा रहे थे। इसी दौरान करही के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी, ट्रक में मिर्ची लोड थी हादसे में ट्रक ड्राइवर भी ट्रक के अंदर ही फंस गया था। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की बाद में जेसीबी की मदद से ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली को अलग कराया गया फिर ट्रक ड्राइवर को बाहर निकाल कर अमरपाटन अस्पताल भेजा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.