झारखण्ड में दो हजार से अधिक लोगों की हुई कोरोना जांच, मिले 11 संक्रमित
झारखण्ड | कोरोना का असर अब लगातार कम होता जा रहा है। संक्रमित होने वालों की संख्या भी लगातार घट रही हैं। वहीं पूर्व में संक्रमित हुए लोग स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट रहे हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए लगातार सैंपल लेकर लैब को भेजे जा रहे हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को कुल दो हजार 377 लोगों की जांच हुई। इसमें 11 संक्रमित मिले। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 69 हजार 712 हो गई हैं। वहीं, अभी तक कुल एक हजार 132 मरीजों की मौत हो चुकी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.