ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

न मेरे दादा ने, न पिता ने, न मैंने…केंद्रीय मंत्री ने कभी कृषि बिजली बिल न भरने का किया दावा

महाराष्ट्र के बुलढाणा क्षेत्र से शिवसेना सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने शनिवार को दावा किया कि उनकी तीन पीढ़ियों ने, जिनमें वह भी शामिल हैं. उन्होंने कभी कृषि बिजली बिल नहीं भरा. उन्होंने कहा कि मैं एक किसान हूं. हमने पिछली तीन पीढ़ियों से बिलों का भुगतान नहीं किया है. मेरे दादाजी के पानी के पंप अभी भी वहीं हैं. न तो मेरे दादाजी और न मेरे पिता ने, और न ही मैंने कृषि बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है.

दरअसल सांसद प्रतापराव जाधव ने यह बात कृषि बिजली बिल माफी योजना पर एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान कही, जिस योजना को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुरू किया. प्रतापराव जाधव ने कहा कि अगर वितरण पैनल (DP) जल गया, तो वह नया पैनल लगाने के लिए संबंधित इंजीनियर को 1,000 रुपये से 2,000 रुपये देंगे, जिस योजना कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही उसका नाम ‘मुख्यमंत्री बलिराजा मुफ्त बिजली योजना 2024’ है.

‘मुख्यमंत्री बलिराजा मुफ्त बिजली योजना 2024’

‘मुख्यमंत्री बलिराजा मुफ्त बिजली योजना 2024’ के जरिए राज्य के किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाती है. इस योजना में उन किसानों को मुफ्त बिजली दी जाती है, जो 7.5 हॉर्स पावर तक की क्षमता वाले कृषि पंपों का इस्तेमाल करते हैं. इस योजना का लाभ किसान साल 2029 तक उठा सकते हैं, जिसको चलाने के लिए राज्य सरकार ने 6,985 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान का महाराष्ट्र का मूल निवासी होना जरूरी है.

प्रतापराव जाधव

बात अगर प्रतापराव जाधव की करें तो वह तीन बार विधायक और चार बार सांसद रह चुके हैं. इसके अलावा वह 1997 से लेकर 1999 तक महाराष्ट्र सरकार में खेल, युवा कल्याण और सिंचाई राज्य मंत्री भी रहे हैं यानी राजनीति में बहुत लंबे समय से हैं ऐसे में उन्होंने यह बयान दिया कि उनके दादा और पिता किसी ने कभी भी फार्म इलेक्ट्रिसिटी बिल नहीं भरा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.