ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रात भर सही पिता की दरिंदगी, सुबह होते पहुंची थाने; आरोप सुनकर पुलिस भी हैरान

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बाप बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी सगी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है. आरोपी ने यह वारदात एक दो बार नहीं, बल्कि दो महीने से लगातार करता आ रहा है. पिता की प्रताड़ना से तंग नाबालिग बेटी रविवार की अल सुबह रोते हुए थाने पहुंच गई. उसने पुलिस को अपना दर्द बताया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर अदालत में पेश किया है, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

सुबह होते थाने पहुंची पीड़िता

शनिवार की रात भी आरोपी ने इस वारदात को दोहराया तो पीड़िता ने भी इस बार फैसला कर लिया कि वह और नहीं सहेगी. ऐसे में वारदात के बाद जब आरोपी सो गया तो पीड़िता उसी हाल में थाने पहुंच गई. उसने पुलिस को पूरा हाल बताया और अपने ही पिता के खिलाफ लिखित शिकायत दी. पीड़िता की शिकायत सुनक पुलिस वाले भी सन्न रह गए. पुलिस तो पुलिस अधिकारियों को भरोसा नहीं हुआ.

आरोप सुनकर हैरान रह गई पुलिस

जब पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आई और पूछताछ किया तो आरोपी के कबूलनामे से पुलिस भी हैरान रह गई. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह करीब दो महीने से इस वारदात को अंजाम देता आ रहा है.इसके लिए उसने अपनी पत्नी और बेटी को कई बार डराया धमकाया भी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.