ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टीएमसी विधायक तक पहुंची जांच की आंच…कोलकाता रेप केस में सात घंटे पूछताछ

कोलकाता रेप और मर्डर केस में सीबीआई जांच की आंच अब तृणमूल कांग्रेस विधायक तक पहुंच गई है, पार्टी के पानीहाट से विधायक निर्मल घोष को केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया था ,उनपर आरोप है कि उन्होंने शव का दाह संस्कार जल्दबाजी में कराने में भूमिका निभाई है . जब विधायक से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास जांच एजेंसी को बताने के लिए कुछ था. इस लिए वह यहां आए थे. सीबीआई ने पूछताछ के लिए आरजी कर के फोरेंसिक विभाग के डाक्टर प्रोफेसर अपूर्व विश्वास को भी बुलाया था.

जांच के बाद पत्रकारों से बात करते हुए घोष ने कहा ,मेरे पास जांच अधिकारियों को बताने के लिए कुछ बातें थीं और उन्हें मुझसे कुछ जानने की जरूरत थी. मैं उस दिन एक विधायक के रूप में आरजी कर अस्पताल में मौजूद था. वह मेरी विधानसभा क्षेत्र की डॉक्टर थीं, मैं चाहता हूं कि अपराधियों को फांसी दी जाए. मैं उसके लिए न्याय चाहता हूं. वह एक प्रतिभाशाली लड़की थीं.

क्या है सीबीआई का आरोप ?

सीबीआई के अधिकारिओं का कहना है कि मृत डाक्टर के अंतिम संस्कार जल्दबाजी में कराने में घोष का महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेह है. घोष को उस दिन अस्पताल में और श्मशान घाट पर देखा गया था. सीबीआई का कहना है कि उसके पास कॅाल डिटेल हैं , जिसमें पाया गया है कि 9 अगस्त को आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और निर्मल घोष के बीच बातचीत हुई है. उसी बातचीत के बारे में जानने के लिए उनसे पूछताछ की गई है.

बीते 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया था, उसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई थी. मृतक का शव अर्ध नग्न अवस्था में सेमिनार हॉल में पड़ा मिला था. इस मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार है. उसके अलावा 2 और लोग भी गिरफ्तार किये गये है, जिसमें अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष भी शामिल हैं. सोमवार को एक स्थानीय अदालत ने संदीप घोष और अन्य तीन की जेल रिमांड को 7 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है, जो अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के संबंधित मामले में जेल में बंद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.