ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आवारा पशुओं को मुख्यमंत्री के आवास पर छोड़ दें: बघेल

गोरखपुर। पशुओं की समस्याओं को लेकर उप्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों से कहा कि वे इन पशुओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर छोड़ने दें। बघेल ने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सेंदुली बेंदुली में एक जनसभा को संबोधित किया।

यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र निषाद के लिए वोट मांगे। बघेल ने जनसभा में मौजूद किसानों से कहा,“किसान आवारा मवेशियों के कारण परेशान हैं क्योंकि वे फसलों को नष्ट कर रहे हैं। किसान अपनी जान की परवाह किए बिना अपने खेतों की बारिश में, गर्म और ठंडे मौसम में रखवाली कर रहे हैं।”उन्होंने कहा, “आवारा पशुओं को मुख्यमंत्री योगी के आवास पर छोड़ दें।” बघेल ने कहा, “धर्म और जाति के अलावा, प्रधानमंत्री ने भी इस मुद्दे पर बोलना शुरू कर दिया है और अब वादा किया है कि 10 मार्च के बाद, आवारा जानवरों के बारे में एक नीति बनाई जाएगी।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “हमने बहुत पहले छत्तीसगढ़ में आवारा पशुओं के लिए नीति बनाई है।” बघेल ने कहा, हमारी सरकार ने 36 करोड़ रुपये में मवेशियों का गोबर खरीदा और अधिकांश लोगों का भुगतान भी कर दिया।” उन्होंने कहा कि कपड़े, जूते, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और दैनिक उपयोग की अन्य चीजों की कीमत बहुत अधिक हैं और लोग परेशानी में हैं।बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी से किसान, महिलाएं और युवा अपनी समस्याएं साझा नहीं कर पा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.