ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मस्क-मेलोनी के बीच क्या चल रहा है? टेस्ला CEO को खुद देनी पड़ी सफाई

क्या टेस्ला के CEO और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ये सवाल काफी तेजी से उठ रहा था, यूजर्स दोनों की तस्वीरों को शेयर कर काफी चटखारे ले रहे थे. लेकिन ट्विटर के मालिक ने अब इन तमाम सवालों का जवाब देते हुए सारा मामला साफ कर दिया है.

दरअसल सोमवार (23 सितंबर) को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने न्यूयॉर्क में एक समारोह में शिरकत की. इस कार्यक्रम में मेलोनी को अटलांटिक काउंसिल की ओर से ग्लोबल सिटिजन अवॉर्ड से नवाजा गया था.

अवॉर्ड समारोह में साथ दिखे मस्क और मेलोनी

खास बात ये है कि एलन मस्क ने मेलोनी को यह अवॉर्ड दिया और इसे देने से पहले मस्क ने मेलोनी का परिचय एक ऐसी शख्सियत के तौर पर करवाया जो न केवल बाहर से बल्कि अंदर से भी खूबसूरत हैं. मस्क ने इस दौरान मेलोनी को विश्वसनीय, ईमानदार और विचारमग्न बताया.

इस समारोह के दौरान जहां मेलोनी ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं तो वहीं एलन मस्क भी काफी डैसिंग लुक में थे. दोनों के बीच स्टेज पर केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी. वहीं अवॉर्ड के रिसीव करने के बाद मेलोनी एलन मस्क और उनकी मां के साथ टेबल शेयर करती भी दिखीं.

डेटिंग को लेकर मस्क ने दिया जवाब

इस दौरान दोनों की तस्वीरों ने दुनियाभर का ध्यान खींचा. लोग पूछने लगे कि क्या एलन मस्क मेलोनी को डेट कर रहे हैं?हालांकि मस्क ने कई यूजर्स को जवाब देते हुए X पर लिखा है कि वह मेलोनी को डेट नहीं कर रहे हैं. उनके और मेलोनी के बीच किसी भी तरह का रोमांटिक रिश्ता नहीं है.

मस्क ने एक यूजर को जवाब देते हुए लिखा कि, ‘मैं वहां अपनी मां के साथ मौजूद था, इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी और मेरे बीच रोमांटिक रिलेशनशिप जैसा कुछ भी नहीं है.’

सोशल मीडिया पर कोई खबर या अफवाह कितनी तेजी से फैलती है इसका अंदाजा आप इसी मामले से लगा सकते हैं. मेलोनी और मस्क को लेकर लोगों ने इतना ट्रोल किया कि दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार एलन मस्क को भी सफाई देनी पड़ गई. बता दें कि एलन मस्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के साथ-साथ स्पेसएक्स और टेस्ला के भी मालिक हैं और उनकी लाइफस्टाइल हमेशा चर्चा में रहती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.