ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्कूल जाने से डरने लगी थी बच्ची, मां ने कारण पूछा तो बोली- ‘वहां अंकल बैड टच करते हैं’

 इंदौर। शिक्षा के मंदिर में भी अब बच्चियां सुरक्षित नहीं रही। इन जगहों पर भी दरिंदगी करने वाले बैठे हैं। राऊ थाना क्षेत्र स्थित एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में नर्सरी की कक्षा में पढ़ने वाली तीन वर्षीय बच्ची के साथ स्कूल का ही चपरासी सुनील गुर्जर गंदी हरकत कर रहा था।

सहमी बच्ची जब स्कूल जाने से मना कर रही थी तो माता-पिता ने उससे पूछताछ की। तब बच्ची ने कर्मचारी द्वारा किए बैड टच के बारे में जानकारी दी। इससे आक्रोशित स्वजन बुधवार को स्कूल पहुंचे और उन्होंने प्रबंधन से इसकी शिकायत की, लेकिन प्रबंधन ने इतनी बड़ी घटना को गंभीरता से नहीं लिया।

इसके बाद अभिभावक अन्य पालकों से संपर्क कर बड़ी संख्या में गुरुवार को स्कूल पहुंचे और यहां जमकर हंगामा किया। पालक आरोपित प्यून को बुलाने की मांग पर अड़े रहे, लेकिन स्कूल प्रबंधन उसे बचाता रहा। काफी दबाव के बाद उसे पालकों के सामने लेकर आए।

पालकों के सामने प्यून अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद आरोपित को पुलिस के हवाले किया गया। हालांकि लापरवाह प्रबंधन की ओर से अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के अनुसार हमारे पास स्वजन और स्कूल की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। हमने आरोपित सुनील गुर्जर निवासी राजगढ़ के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई कर दी है।

सीढ़ियों से लेकर जाता था ऊपर

पालकों और स्कूल प्रबंधन के सामने ही स्वजन ने प्यून को बताया कि बच्ची ने हमें कहा है कि तुम ही उससे गंदी हरकत करते हो। उसे तुम सीढ़ियों से लेकर ऊपर लेकर जाते थे। जिस पर प्यून ने बताया कि मैंने कुछ नहीं किया। मैं यहां पिछले तीन महीनों से काम कर रहा हूं।

मुक्तेश सिंह ने पालकों को कहा कि पूरे कैंपस का सर्वे कराया जाएगा। जहां ब्लैक स्पाट होगा, उसे कवर किया जाएगा। नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी में पुरुषों की एंट्री नहीं होगी। वहीं पहली और दूसरी कक्षा में महिला स्टाफ रहेगा।

स्कूल प्रबंधन ने चलाया वाट्सएप मैसेज

इधर पीड़ित बच्ची के अभिभावक की आड़ लेकर स्कूल प्रबंधन मामले को खत्म करने की अपील लेकर गुरुवार शाम सामने आ गया। स्कूल संचालक सिद्धार्थ सिंह ने तमाम वाट्सएप ग्रुपों पर एक संदेश प्रसारित किया। इसमें लिखा कि बच्ची की मां ने कहा है कि वह मामले को यहीं खत्म करना चाहते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.