ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डीएम की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक

मधुबनी-जिला पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में जिला आपूति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक जिला सभागार में सम्पन्न हुई।
इस दौरान उप विकास आयुक्त,विशाल राज,जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,सभी अनुमण्डल पदाधिकारी,जिला एवं सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी/आपूर्ति निरीक्षण,एवं अन्य उपस्थित थे।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा सर्वप्रथम सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी से मधुबनी जिलान्तर्गत पी.डी.एस. डीलरों के दुकानों की स्थल निरीक्षण के क्रम में पाये गये अनियमितता से संबंधित पृच्छा किया गया। पृच्छा के दौरान सभी अनुमण्डल अंतर्गत कुछेक पी.डी.एस. डीलरों द्वारा अनियमितता से संबंधित बात कही गयी। जिसपर जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा सभी अनुमण्डल पदाधिकारी 05 प्रतिशत एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, मधुबनी जिला को निदेश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत कुल पी.डी.एस. दुकानदारों की प्रत्येक महिने में 20 प्रतिशत स्थल जाँच करना सुनिश्चित करेंगे। जाँच के क्रम किसी भी प्रकार की अनियमितता पायी जाने पर तत्क्षण अनुमण्डल पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मधुबनी को प्रतिवेदित करना सुनिश्चित साथ हीं जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा यह भी निदेश दिया गया कि पी.डी.एस. डीलरों को जाँच हेतु 2-3 दिन पूर्व जाँच की सूचना दे दें ताकि निर्धारित समय पर पी.डी.एस. डीलर स्थल/दुकान पर उपस्थित रहें।
अनुमण्डल पदाधिकारी, फुलपरास को निदेश दिया गया कि उनके अनुमण्डल अंतर्गत पी.डी.एस. डीलरों के विरूद्ध अनियमितता से संबंधित ज्यादा शिकायतें प्राप्त होती है। इस हेतु जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी, फुलपरास को निदेश दिया गया कि अपने अनुमण्डल अंतर्गत सतत् निगरानी रखते हुए संबंधित पी.डी.एस. डीलरों के दुकानों का गहन करते हुए दोषी के विरूद्ध उचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा राशन कार्ड एवं न्यायालय से संबंधित लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई एवं निदेश दिया गया कि राशन कार्ड तथा न्यायालय से संबंधित सभी मामलों का त्वरित गति से निष्पादन करना सुनिश्चित करें। साथ हीं जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा यह भी निदेश दिया गया कि डी.एस.डी. द्वारा आपूर्ति किये जा रहे खाद्यान्नों को ससमय पी.डी.एस. डीलर के यहाँ पहुँचवाना सुनिश्चित करें साथ हीं यह भी निदेश दिया गया कि निर्धारित मात्रा में लाभुकों को राशन/किरासन आपूर्ति करवाना सुनिश्चित करें। निर्धारित मात्रा में लाभुकों को राशन/किरासन आपूर्ति नहीं करने वाले विक्रेता के विरूद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.