राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मनाई देशभक्त क्रांतिकारी नेता चंद्रशेखर आजाद की शहादत दिवस
सासाराम। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सासाराम जिला कार्यालय में देशभक्त क्रांतिकारी नेता चंद्रशेखर आजाद की शहादत दिवस आज मनाई गई। जिसमें जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 बदरका गांव जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश में हुआ था उनके पिता पंडित सीताराम तिवारी माता जगरानी देवी अकाल पड़ने पर मध्य प्रदेश आदिवासी क्षेत्र में चले गए और चंद्रशेखर आजाद अंग्रेजों के विरोध में बहुत बड़ी लड़ाई लड़े और कई अंग्रेज सैनिकों को उन्होंने मार गिराया था। उनका देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान था वह अंग्रेजों के सैनिकों से लोहा लेते हुए 27 फरवरी 1931 को प्रयागराज इलाहाबाद अल्फ्रेड पार्क में अपने पिस्टल की गोली से खुद को मारकर शहीद हो गए थे वह अंग्रेजों के हाथो नहीं मरना चाहते थे इसलिए जब एक गोली बची तो खुद को उन्होंने गोली मार ली और शहीद हो गए आज भी उनकी पिस्टल इलाहाबाद म्यूजियम में देखने को मिलेगी वह देश के बहुत ही वीर एवं भारत माता के सच्चे पुत्र थे। देश उनको हमेशा याद रखेगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिला कार्यालय में शहादत दिवस को पुष्प अर्पित कर नमन कर उनकी जीवनी पर लोगों ने प्रकाश डाला जिसमे जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह के इलावा युवा जिला अध्यक्ष अनिल सिंह चंद्रपुरा, किसान जिला अध्यक्ष संजय दुबे, जिला प्रवक्ता विमलेश सिंह, जिला महासचिव परशुराम सिंह, अब्दुल मजीद, जिला उपाध्यक्ष अमीर इकबाल बाली, जिला सचिव उज्जवल सिंह, मंजू कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष बिन्दकेसरी सिंह, ऐनुल खान, बंटी पाठक, आरजू आलम, गुड्डू खान एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ता अधिकारी मौजूद थे।