ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जंगल के अंदर के रास्तों पर 20 किमी प्रतिघंटा से तेज वाहन दौड़ाया तो होंगे जब्त

 उमरिया। जंगल के अंदर से गुजरने वाले वाहनों के रास्ते में कभी भी जंगली जानवर आ सकते हैं जिससे वाहन की टक्कर लगने से उनकी जान जा सकती है। एेसी स्थिति में वाहन वन विभाग द्वारा जब्त कर लिए जाते हैं और वन अधिनियम और वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाती है।

इन सड़कों पर खतरा

उमरिया से होकर गुजरने वाला शहपुरा-सतना स्टेट हाईवे का लगभग 40 किलोमीटर लंबा हिस्सा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी, ताला, खितौली, पतौर, पनपथा रेंज के जंगल को प्रभावित करता है। मानपुर से शहडोल तक जाने वाली प्रमुख सड़क का लगभग 15 किलोमीटर लंबा हिस्सा बांधवगढ़ के जंगल को प्रभावित करता है।

बांधवगढ़ के कल्लवाह रेंज को प्रभावित करती

चौरी से रायपुर बन्नौदा होते हुए बिरसिंहपुर पाली तक पहुंचने वाली लगभग 20 किलोमीटर लंबी सड़क बांधवगढ़ के कल्लवाह रेंज को प्रभावित करती है। एनएच 43 कटनी-चांडिल की लंबाई उमरिया में लगभग सौ किलोमीटर है जिसमें से सामान्य वन मंडल के चंदिया, उमरिया, नौरोजाबाद, पाली, घुनघुटी के लगभग 60 किलोमीटर जंगल को यह हाईवे प्रभावित करता है।

इसलिए है जरूरी

दरअसल, जंगल के अंदर तेज गति से वाहन चलाने की वजह से जंगली जानवरों को क्षति पहुंचती है। खास तौर से छोटे जानवर बंदर और हिरण भी कई बार वाहन की चपेट में आ जाते हैं। यही कारण है कि वाहनों की गति पर गंभीरता से ध्यान देने का निर्णय लिया गया है। यह निमय प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में लागू होता है अौर इस नियम का पालन सभी जगह करवाया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.