ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सुबह से आसमान में धूप-छांव का खेल, जानें-कब तक बारिश

Dhanbad Weather News धनबाद में माैसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। आसमान में सुबह से धूप-छांव का खेल चल रहा है। कभी हल्की धूप तो कभी छांव का सिलसिला चल रहा है। बादल उमड़ घूमड़ रहे हैं। शाम तक बारिश के आसार हैं।

जागरण संवाददाता, धनबाद। मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार में बारिश हो रही है। इसका धनबाद में भी देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह से ही माैसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में धूप-छांव का खेल जारी है। आसमान में रोशनी कम है। ऐसा लग रहा है कि अब बारिश होने वाली है। माैसम में इस बदलाव से थोड़ी ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। मौसम विज्ञानियों ने एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की बात कही है। इससे उत्‍तरी और पश्चिमोत्‍तर भारत के मैदानी इलाकों के प्रभावित होने की संभावना विभाग ने व्‍यक्‍त की है।

झारखंड का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के मध्य, दक्षिणी और उत्तर-पूर्व इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं ओला भी गिर सकते हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 27 फरवरी को संताल परगना के इलाके में बारिश हो सकती है। जबकि रांची और आसपास के इलाके में आकाश में बादल छाये रहेंगे। धनबाद के साथ ही पड़ोसी जिलों-बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में शाम तक बारिश हो सकती है।

पड़ोसी राज्य बिहार में हो रही बारिश

झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार में बारिश हो रही है। बिहार के गया, बिहारशरीफ, नवादा आदि क्षेत्रों में बारिश हो रही है। सीमावर्ती झारखंड में भी बारिश का माहाैल बन गया है। बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.