सुबह से आसमान में धूप-छांव का खेल, जानें-कब तक बारिश
Dhanbad Weather News धनबाद में माैसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। आसमान में सुबह से धूप-छांव का खेल चल रहा है। कभी हल्की धूप तो कभी छांव का सिलसिला चल रहा है। बादल उमड़ घूमड़ रहे हैं। शाम तक बारिश के आसार हैं।
जागरण संवाददाता, धनबाद। मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार में बारिश हो रही है। इसका धनबाद में भी देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह से ही माैसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में धूप-छांव का खेल जारी है। आसमान में रोशनी कम है। ऐसा लग रहा है कि अब बारिश होने वाली है। माैसम में इस बदलाव से थोड़ी ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। मौसम विज्ञानियों ने एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की बात कही है। इससे उत्तरी और पश्चिमोत्तर भारत के मैदानी इलाकों के प्रभावित होने की संभावना विभाग ने व्यक्त की है।
झारखंड का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के मध्य, दक्षिणी और उत्तर-पूर्व इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं ओला भी गिर सकते हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 27 फरवरी को संताल परगना के इलाके में बारिश हो सकती है। जबकि रांची और आसपास के इलाके में आकाश में बादल छाये रहेंगे। धनबाद के साथ ही पड़ोसी जिलों-बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में शाम तक बारिश हो सकती है।
पड़ोसी राज्य बिहार में हो रही बारिश
झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार में बारिश हो रही है। बिहार के गया, बिहारशरीफ, नवादा आदि क्षेत्रों में बारिश हो रही है। सीमावर्ती झारखंड में भी बारिश का माहाैल बन गया है। बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.