ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सादगी से मनाया 57 वां स्थापना दिवस

बस्ती । शनिवार को  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश का 57 वां स्थापना दिवस प्रेस क्लब के सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ई. हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन नीति बहाल किये जाने का आन्दोलन व्यर्थ नहीं जायेगा, अब वह दिन दूर नहीं है जब आने वाले सरकार पुरानी पेंशन नीति बहाली की घोषणा कर देें। कहा कि देश भर के कर्मचारियों की आवाज को राजस्थान की सरकार ने सुना और पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की घोषणा कर दी। उन्होने कहा कि कर्मचारियों के बुढापे की लाठी कमजोर नहीं होने पायेगी, इसके लिये परिषद का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक बजट में इसकी व्यवस्था नहीं हो जाती। उन्होने एकजुटता बनाये रखने पर जोर दिया।
परिषद के प्रदेश महामंत्री शिव बरन सिंह यादव ने कहा कि पिछले वर्षो में कर्मचारियों का हर स्तर पर उत्पीड़न हुआ, एस्मा लागू कर उन्हें डराया गया, हक मांगने पर मुकदमें दर्ज कराने के साथ ही लाठियां बरसायी गई, इसके बावजूद प्रदेश के कर्मचारी अपनी मांगों पर डटे रहे। कहा कि सरकार चाहे जिस दल की बने उसे पुरानी पेंशन नीति बहाल करना ही होगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मण्डल अध्यक्ष प्रताप नारयण शुक्ल, जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल, जिला मंत्री तौलू प्रसाद, अरूण प्रजापति, अशोक मिश्र, अखिलेश पाठक, अरूणेश पाल, सन्तोष राव, राकेश कुमार पाण्डेय, उमेश वर्मा, अजय आर्या, सुभाष मिश्र आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग सोच समझ कर करें। इस अवसर पर कर्मचारी नेताओं ने 57 वें स्थापना दिवस के खुशियों को साझा किया और सेवा निवृत्त कर्मचारी जलालुद्दीन कुरैशी, परमात्मा प्रसाद को अंग वस्त्र, माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कहा कि परिषद के विस्तार में लाखों कर्मचारियों का योगदान रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद कुमार शुक्ल, अमरनाथ गौतम, उमारमण त्रिपाठी, जितेन्द्र अरोड़ा, मुकेश सोनकर, राजेश श्रीवास्तव, रामशकल यादव, विमल आनन्द, फैजान अहमद, मंशाराम, ऋतुराज पाण्डेय, मो. कलीम, अमरेश श्रीवास्तव, सुजीत जायसवाल, अनिल सिंह, वीरेन्द्र त्रिपाठी, राजेश कुमार, अश्विनी पाठक, जगनरायन, के.के.  उपाध्याय, दिनेश सिंह मगन, विनय वर्मा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, हरिराम पाण्डेय, सुरेन्द्र पाल,  महेन्द्र, रूद्रनरायन, राम चन्द्र, विनय शुक्ल, कौशल कुमार चौधरी के साथ ही अनेक कर्मचारी नेता, कर्मचारी शामिल रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.