ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुंबई के कई इलाकों में इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई बंद 

मुंबई के कई इलाकों में आज रविवार, 27 फरवरी बत्ती गुल हो गई. टाटा पावर के ग्रीड फेलियर की वजह से खास कर दक्षिणी मुंबई में इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई खंडित हो गई. कोलाबा से कुर्ला तक और चर्चगेट से विरार तक बत्ती गुल होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. बिजली ना होने का असर मुंबई लोकल ट्रेन  सेवाओं पर भी पड़ा. पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे की ट्रेनें बाधित हुईं और काफी वक्त तक एक ही जगह पर रूकी रहीं. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूरी तरह से अंधेरे में डूब गया. करीब एक घंटे तक यह हालत बनी रही. इसके बाद इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई फिर से सही हो सकी. आज सुबह टाटा पॉवर सप्लाई में गड़बड़ियों की वजह से सुबह 9.50 से 10.53 बजे तक मुंबई के कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई. टाटा ग्रीड फेलियर की वजह से पॉवर कट हो गया था. इस वजह से मुंबई से ट्रॉम्बे तक बत्ती गुल हो गई थी.

पॉवर कट का असर रेल सेवा पर भी पड़ा. पश्चिम, मध्य और हार्बर लाइन पर रेल यातायात कुछ वक्त के लिए ठप हो गया था. इस बारे में पश्चिम रेलवे ने ट्वीट कर जानकारी दी. ओवरहेड वायर में बिजली सप्लाई ना होने की वजह से कई ट्रेनें जगह पर ही खड़ी हो गईं. हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक होने की वजह से ट्रेन से सफर करने वाले यात्री वैसे भी कम ही निकले थे.  अचानक पॉवर कट होने की वजह से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में भी अंधेरा छा गया था. एक घंटे की मशक्कत के बाद बिजली सप्लाई एक बार फिर सही हो पाई और ट्रेनें भी सही तरह से पटरियों पर दौड़ती हुई नज़र आई

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.