ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टीकमगढ़ में खेत में मोर का शिकार करके बैठा था 15 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम के भी उड़ गए होश

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में आने वाले कुंवरपुरा गांव में एक खेत में गुरुवार को 15 फीट लंबा अजगर मिला, उसने मोर का शिकार कर लिया था। बड़ी मशक्कत के बाद 50 किलो वजनी अजगर को पकड़ा गया है। कुंवरपुरा गांव में 15 फीट लंबा अजगर राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के बाद बैठा हुआ था वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसको जंगल में छोड़ दिया आपको बता दें कि कुंवरपुरा गांव के किसान महेश कुशवाहा के खेत में गुरुवार को अजगर होने की सूचना वन विभाग की टीम को मिली।

 सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन वन विभाग की टीम ने स्थिति को देखते हुए हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद स्नेक सेवर अमर सिंह राजपूत ने अजगर का रेस्क्यू किया और वन विभाग की टीम के साथ मिलकर उन्होंने टीकमगढ़ जिले के सुधा नगर में स्थित मधुबन जंगल में उसको छोड़ दिया। अमर सिंह राजपूत काफी लंबे समय से सर्प का रेस्क्यू करते आ रहे हैं। गुरुवार को 15 फीट लंबे और लगभग 50 किलो से अधिक वजन के अजगर का रेस्क्यू किया गया जिसमें 1 घंटे का समय लगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.