कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से 90 बोतल विदेशी शराब बरमद
कटिहार स्टेशन पर कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से 90 बोतल विदेशी शराब साधारण बोगी से लावारिस बैग में बरामद हुआ। इस संबंध में रेल थाना में बरामद शराब को जब्त कर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रेन के साधारण बोगी डी 2 के बाथरूम के पास लावारिस बैग में 29 हजार का लगभग 67.5 लीटर ऑफीसर्स चॉइस की विदेशी शराब को बरामद किया गया है। जबकि इसमें कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। रेल एस एच ओ ज्योति प्रकाश ने बताया की रेल पुलिस की मध निषेध की टीम द्वारा लगातार ट्रेनों में सघन छापामारी अभियान जारी है। जिसमे एस आई संजय कुमार तिवारी के साथ अवधेश कुमार, सुबोध कुमार और अब्दुल कुमार की सराहनीय भूमिका रही। आरपीएफ के सीपीडीएस टीम द्वारा भी लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है।