ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

9 लाख रुपए को लेकर NCP नेता की हत्या! पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुंबई के भायखला इलाके में NCP अजित पवार गुट के नेता सचिन कुर्मी की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. भायखला इलाके में शुक्रवार रात राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार गुट के नेता सचिन कुर्मी उर्फ मुन्ना की कुछ लोगों ने धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी थी. इस मामले में मुंबई की भायखला पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनका नाम अनिल उर्फ अन्या काले और विजय उर्फ पप्या काकड़े बताया जा रहा है.

पुलिस के हाथ लगे तीन आरोपियों के अलावा इस मामले में दो और भी आरोपी हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में दो और संदिग्ध है जिनका नाम विजय उर्फ बुआ कुलकर्णी और दिलीप वागस्कर है. कुलकर्णी पिछले 4 दिनों से पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती है तो वहीं दिलीप वागस्कर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

पैसों को लेकर की हत्या!

एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि सचिन की हत्या पैसों को लेकर हुए कुछ विवाद के चलते हुई है. दरअसल बुआ कुलकर्णी ने मृतक सचिन कुर्मी के भाई को 9 लाख रुपए उधार दिए थे. इन पैसों की वसूली को लेकर दोनों कुर्मी और कुलकर्णी में अक्सर कहासुनी होती रहती थी. इसी लिए फिलहाल यही वजह हत्या की मानी जा रही है. इस मामले में कुर्मी ने कुलकर्णी के खिलाफ पुलिस ने शिकायत भी की थी.

अभी नहीं हुआ साफ

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं कहा जा रहा है कि उधार लिए गए 9 लाख रुपए के चलते ये हत्या हुई है या कोई और मामला था लेकिन कुलकर्णी और कुर्मी के बीच कर्जे को लेकर अक्सर कहासुनी और कुर्मी के कुलकर्णी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के चलते. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यही विवाद हत्या की वजह हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.